G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में घर के अंदर रखे स्टैंड फैन में उतरे करंट की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रवीकरन का 61 वर्षीय पुत्र पृथ्वी लाल ने घर में रखें स्टैंड फन को जैसे ही हाथ लगाया उसमें उतरे करंट की चपेट में आया। जिससे उसकी मौत हो गई, घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र प्रेमचंद ने बताया पिता जी घर में खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे। तभी स्टैंड फैन को सीधा करने के लिए जैसे ही हाथ लगाया पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share