उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के रेलवे ओवर ब्रिज पर दो बाईकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के काही गांव निवासी रघुराई का 65 वर्षीय पुत्र श्रीनाथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह कस्बे में स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंचा तभी सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।

जिसमें श्रीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share