G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के रावतपुर गाँव में युवक ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के रावतपुर गाँव निवासी स्वर्गीय दिरपाल के 26 वर्षीय पुत्र राम सिंह ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की नज़र जब फाँसी के फन्दे से लटकते हुए राम सिंह पर पड़ी तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share