उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कंधई गांव में नीम के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटते समय गिरकर युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कंधई गांव निवासी राम औतार का 38 वर्षीय पुत्र सूरजभान गांव में नीम के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था।

तभी उसका पर फिसला और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तुरंत तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share