उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ईटावा जनपद निवासी इसलाम का 35 वर्षीय पुत्र राजू मालवा थाना क्षेत्र के पहाड़ी पर गांव अपनी ससुराल आया था।

जब वह बाइक पर सवार होकर कहीं जाने के लिए निकला, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे राजू घायल हो गया, घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share