G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर के समीप दो बाईकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दो लोग घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बिंदकी ज्वाला देवी मंदिर के समीप निवासी विजय बहादुर का 40 वर्षीय पुत्र रवि शंकर व कोतवाली क्षेत्र की दरवेशाबाद गांव निवासी स्वर्गीय राजकुमार का 55 वर्षीय पुत्र वेद प्रकाश दोनों बाइक पर सवार होकर शहर कचहरी तारीख करने आ रहे थे। जब उनकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर के समीप पहुंची।

तभी दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। जिसमें रवि शंकर व वेद प्रकाश दोनों घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share