उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विश्व हिन्दू परिषद् और सामाजिक समरसता के बैनरतले दिनांक 2 अगस्त 2024 को बड़े हनुमान मंदिर परिसर में भाईचारा का प्रतीक सामोहिक रुद्राभिषेक, यज्ञ एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रृद्धालुओं भक्तों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खागा कस्बे के बड़े हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद् और सामाजिक समरसता का प्रतीक डा 0 शिव स्वरूप विश्वकर्मा ने सामाजिक रुद्राभिषेक यज्ञ एवं गोष्ठी का आयोजन कराते हुए कहा कि श्रृवण मास की पूजा काल का बड़ा महत्व एवं लाभदायक होता है। और आपसी भाई चारे का संदेश देने वाला यह कार्यक्रम है। इस दौरान सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने भोलेनाथ की मूर्ति पर बेलपत्र पुष्प आदि चढ़ाकर आशिर्वाद प्राप्त करते हैं। और अपनी अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। और उन्होंने कहा कि समरसता से ही राष्ट्र रक्षा सम्भव है। मन्दिर, समसान और दुआ सभी के लिए है जो ऊंच नीच का भेदभाव करता है। वह सनातन धर्म का नहीं हो सकता है। इसलिए हिन्दू हम सब एक हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, आचार्य दीपू महराज, पुत्तू, विपिन, राजेश, उर्मिला, डा 0 अजय गुप्ता
रंजीता, राधा, आशा, कमला, अनुज गोरेलाल, सत्यप्रकाश, विकास, कमलेश, राजू,संतोष, सुरेश, बुधराज, लखनलाल विनोद, अशीष पाल, नरेशचंद्र कश्यप, ज्वाला वाल्मिकि सहित अन्य श्रृद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!