उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाने की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 2 अगस्त को थाना पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थानां क्षेत्र के मकनपुर गाँव निवासी ब्रह्मदत्त पाल के 21 वर्षीय पुत्र प्रमोद को गाँव से एक मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट के चेचिस न0 MBLHAW09XKHD67257 रजिस्ट्रेशन नं0 UP71AL2755 के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय सदर के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share