उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अरबपुर मोहल्ले में घर का प्लास्टर करते समय करंट की चपेट में आकर मजदूर झुलस गया। जिसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थांरियांव थाना क्षेत्र के देवली गांव निवासी लाल बहादुर का 30 वर्षीय पुत्र करण जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

रोज की भांति आज भी वह मजदूरी करने शहर आया था तभी कोतवाली क्षेत्र के अरबपुर मोहल्ले में कमरे में प्लास्टर करते समय रोशनी के लिए लगाए गए बल्ब में लगे तार के करंट की चपेट में आ गया। साथी राजगीर ने तुरन्त तार को हटाकर अलग करते हुए उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share