उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के रामपुर में अपने ननिहाल गये किशोर को जहरीले कीडे ने काट लिया जिसे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लाया जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खरगूपुर बरगला गांव निवासी सुमेर का 11 वर्षीय पुत्र अशु जो अपने ननिहाल हथगांव थाने के रामपुर गया था। बताते है कि शुक्रवार को खेतो मेें काम करने गया था तभी उसे ज़हरीले कीडे ने काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनो को हुई तो उसे तत्काल इलाज के लिए हथगांव सीएचसी लाये जहा डॉती ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!