उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कनैरी गांव में घर में बैठे खाना खा रहे दंपति के ऊपर घर की दिवार गिर गई। जिसके मलवे में दबकर दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कनैरी गांव निवासी दुलीचंद का 45 वर्षीय पुत्र कुल्लू और कुल्लू की 42 वर्षीय पत्नी शिव प्यारी दोनों खेतों से काम कर घर वापस आए और बैठेकर खाना खा रहे थे।

तभी हवा के तेज झोंके से घर की दिवार गिर गई। उसके मलवे में दबकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।

वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!