उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में चोरों के हौसले इस समय बुलंद है। आये दिन चोरी की घटना को अंजाम देने से बाज नही आ रहे है। अभी खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन की घटना का खुलासा होने नही पाया कि बीती रात हुसैनगंज थानां क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बीती रात हुसैनगंज थानां क्षेत्र के मवई गाँव निवासी चन्द्र शेखर सिंह पुत्र रण बहादुर सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि बीती रात 03/08/2024 को अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर मे चोरी की गई है।

जब वह सुबह जागा तब आपने कमरे से घर के अन्दर गया तो उसने देखा कि घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए है। कमरों के बाहर बक्सों व अलमारियों के ताले टूटे पड़े दिखे और घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। मुख्य दरवाजे का ताला भी टूटा पड़ा था व मुख्य दरवाजा अन्दर से आधा खुला था। घर में रखा नगद 6 लाख रुपये, 75 तोला सोना, 5 किलो चाँदी सारा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है।

इस मामले में हुसैनगंज थाना प्रभारी सत्य पाल सिंह ने बताया कि मौके पर जाचं पड़ताल किया जा रहा है। और चोरों को बहुत जल्द पकड़ लिया जायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!