G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मानू का डेरा में शनिवार की रात संदिग्ध अवस्था में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार मानू का डेरा गांव निवासी सुशील कुमार ट्रक चालक है। बताते हैं कि वह ट्रक लेकर गैर प्रांत गया है। उसकी 28 वर्षीय पत्नी कल्पना अपने चार बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। शनिवार की रात संदिग्ध अवस्था में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब पास-पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खुला न देखा तो आवाज लगाई। तभी सो रहे बच्चों की नींद खुल गई। देखा कि मां फांसी के फंदे पर लटकी थी। तभी गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के ससुर सुंदर ने बताया कि वह घर से कुछ दूर रहता है। आखिर बहू ने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं है। परिजनों ने मृतका के पति को घटना की जानकारी दे दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share