G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के भरतपुर नेशनल हाईवे 2 पर अचानक चलते ट्रक में आग लग गई। जिससे राहगीरों में हडकंप मच गया। राहगीरों ने चालक को इशारे से बताया कि गाड़ी में धूआँ निकल रहा। आग लगने की जानकारी मिलने पर चालक ने ट्रक को रोककर अपनी जान कूद कर बचाई और आग बुझाने के प्रयास में जुट गया। ट्रक चालक की माने तो वह फतेहपुर से अझुवा जा रहा था। तभी गाड़ी में स्पार्किंग हुईं हैं। जिससे उसके ट्रक में आ लग गई। आग बुझाने में वह स्वयं जल गया। स्थानीय लोगो ने पुलिस फोर्स को सूचना दिया। जहाँ फोर्स मौके पर पहुंच आग को बुझाते हुए राहत की सांस लिया। चालक रजनीश ने बताया कि यह ट्रक फ़तेहपुर के रहने वाले राजू का बताया गया है। जिसका चालक रजनीश ट्रक को लेकर फतेहपुर से अझूवा जा रहा था। तभी रविवार को सुबह 7 बजे अचानक गाड़ी में धूवां निकलने के बाद गाड़ी जलने लगीं। समय रहते जानकारी होने पर चालक की जान बच गई। थारियावं थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली कि एक गाड़ी में अचानक स्पाकिंग होने से आग लग गई है। लेकिन चालक केबिन से कूदकर अपनी जान बचा लिया है। ग्रामीणों की मदद से गाड़ी की आग बुझा दिया गया है। गाड़ी फतेहपुर से अझूवा खाली गाड़ी जा रही थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share