G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित शनि मन्दिर के समीप बने ब्रेकर पर अचानक बाइक उछलने से बाइक पर पीछे बैठा किशोर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तेलियानी निवासी विनय कुमार अपने 12 वर्षीय पुत्र अंश को बीती रात बाइक पर सवार कर प्रदर्शनी दिखाने लेकर जा रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित शनि मन्दिर के समीप पहुँची तभी रोड पर बने ब्रेकर पर बाइक उछली और पीछे बैठा अंश बाइक से गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही हादशे की जानकारी बाइक चालक पिता को उस समय नही हुई। आगे जाकर जब देखा तो पुत्र को न पाकर वापस लौटा रास्ते में घायल अवस्था मिले अंश को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share