उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विगत बीस दिन पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर के समीप स्कूटी की चपेट में आ जाने से पीडब्ल्यूडी में तैनात बेलदार घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह घर पर ही मौत हो गई। बताते चलें कि थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गांव निवासी स्व. बचानी पासवान का 55 वर्षीय पुत्र रामदीन पीडब्ल्यूडी में बेलदार के पद पर तैनात था। 19 जुलाई को वह साथियों के साथ भिटौरा रोड जमालपुर पटरी की सफाई कर रहा था। तभी स्कूटी सवार ने उसको टक्कर मार दिया था। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन पेसे के अभाव में कानपुर न ले जाकर घर पर ही इलाज करवा रहे थे। अचानक तबियत बिगड़ने पर आज लगभग दस बजे उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल आए और मार्च्युरी हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!