उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बे में ई-रिक्शा पर सवार को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार अधेड़ घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बा निवासी मो० रमजान का 50 वर्षीय पुत्र मो० कमाल ई-रिक्शा पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

तभी तेज रफ्तार निकले बाइक सवार ने रिक्से को टक्कर मार दिया। जिससे मो० कमल घायल हो गया हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share