G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित दरियापुर गांव के समीप लोडर की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर ओखरा गांव निवासी शिवप्रसाद का 38 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार उर्फ छोटकू जो औंग थाना क्षेत्र के पैनम फैक्ट्री में काम करता था। रोज की भांति बीती शाम वह बाइक पर सवार होकर फैक्ट्री में ड्यूटी करने जा रहा था। जब उसकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित दरियापुर गांव के समीप पहुंची तभी लोडर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share