उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा में फलों की ठेलिया लेकर जा रहे युवक की ठेलिया पलट गई जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा गांव निवासी स्वर्गीय गुरु प्रसाद का 46 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार जो अल्लीपुर बहेरा में फलों की ठेलिया लगाकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करता था। 5 अगस्त को वह अपनी दुकान समेटकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में फलों से भरी ठेलिया पलट गई जिससे संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो परिजन उसको प्रयागराज इलाज कराने लेकर चले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share