उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थानां क्षेत्र के मुकवा खेड़ा गांव के समीप जंगल में सन्दिग्ध अवस्था मे फांसी के फंदे से युवक का शव लटका होने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुकवा खेड़ा गांव निवासी विशंभर यादव के 32 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार यादव का गांव के समीप जंगल में संदिग्ध व्यवस्था में फाँसी के फंदे से शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे के बाद से मृतक की पत्नी सुमन देवी और बेटी नेहा का रो-रो कर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!