उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ले में अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट जाने से रिक्सा चालक घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ला निवासी चंद्रिका प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार जो ई-रिक्शा चालक है। रोज की भांति वह बीती रात अपना रिक्शा लेकर सवारीयो के लिए निकला था।

तभी कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ले में उसका रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक दिलीप कुमार घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसने अपने परिजनों को दिया तो मौके पर पहुंचे परिजन ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!