G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थांरियांव थानां क्षेत्र के कस्बे में स्थित स्वास्थ केंद्र की खिड़की के शीशा साफ करते समय खिड़की का काँच टूटकर हाथ की कलाई पर गिर गया।कलाई की नस कट जाने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार राधानगर थानां क्षेत्र के पुलिस लाइन निवासी देशराज थांरियांव थानां क्षेत्र में स्थित पीएचसी में सफाई कर्मी है। इस समय वह आग से जल गया है जिससे उसका स्वास्थ ठीक न रहने के चलते उसने अपने 30 वर्षीय पुत्र हंसराज को अपने सहयोग के लिए साथ रखा हुआ है। आज वह अपने पिता के साथ था तभी उसके पिता से खिड़कियो के काँच साफ करने को कहा गया। पिता की जगह उसका पुत्र हंसराज काँच साफ कर रहा था।

तभी काँच कूटकर उसकी कलाई पर गिरा और उसकी कलाई की नस कट गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर खून से लतफत हो गया। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तुरन्त उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share