उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से मंगलवार को संपूर्ण बंदी रहने के बावजूद शहर की मिठाई की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। खासतौर पर गुझिया और मिष्ठान्न खरीदने के लिए सुबह से ही लोग दुकानों पर पहुंचने लगे। शहर के प्रमुख मिष्ठान्न भंडारों में सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने होली पर्व के लिए गुझिया, मिठाइयों और ड्राई फ्रूट की जमकर खरीदारी की। वहीं कई विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों के प्रतिनिधि भी मिष्ठान्न और उपहार खरीदकर अफसरों तक होली की शुभकामनाओं के साथ पहुंचाते नजर आए। उधर शहर के पत्थरकटा चौराहा पर गन्ने की खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर बिक्री के लिए पहुंचे। सिविल लाइंस, ज्वालागंज, आबूनगर, शादीपुर, देवीगंज और जयरामनगर समेत आसपास के इलाकों के लोग गन्ना खरीदने के लिए यहां पहुंचे। बताया गया कि बाजार में गन्ना 10 से 30 रुपये प्रति नग की दर से बिक रहा है। इसके साथ ही होलिका दहन के लिए चना और गेहूं की बालियों की भी खरीदारी लोगों ने की। त्योहार के उत्साह के बीच बाजारों में दिनभर चहल-पहल का माहौल बना रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!