उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से दो शातिर बकरी चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बकरियां व घटना में उपयोग स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया।खागा पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से 02 शातिर चोर खखरेरुं थानां क्षेत्र के बसवा गाँव निवासी शिवदास के 19 वर्षीय पुत्र जीतू व गाँव निवासी जागेश्वर के 21 वर्षीय पुत्र अरविन्द कुमार को चोरी की दो बकरियों व घटना में उपयोग एक स्पलेण्डर प्लस मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार कोतवाली पर मु0अ0सं0-65/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपियो को आज दिनांक 04.03.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!