उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी थरियांव अरुण कुमार राय के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रांर्तगत ग्राम अलीमऊ में थाना हथगांव पुलिस व आबकारी टीम के सयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी मन्ना पासवान, लालती, हरछठिया पासवान, रज्जन पासवान, लक्ष्मी पासवान, धनराज पासवान, मैना देवी समस्त निवासीगण आलेमऊ थाना हथगांव को गिरफ्तार कर

कब्जे से 40-40 लीटर के तीन प्लास्टिक के गैलन, 20-20 लीटर के तीन प्लास्टिक के गैलन, 5-5 लीटर के सात प्लास्टिक के गैलन व 45 प्लास्टिक के पाउच मे कुल 09 लीटर अवैध शऱाब कुल 224 लीटर अवैध शऱाब मय 50 खाली प्लास्टिक के पन्नी व एक अदद गैस सिलेण्डर, व एक प्लास्टिक के झोले से बरामदशुदा अलग अलग प्लास्टिक मे पैक यूरिया खाद कुल 3 किलो 900 ग्राम बरामद किया गया। तथा करीब 1350 किग्रा लहन जिसे मौके पर नष्ट किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाई अमल में लायी जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share