उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में चोर फिर से सक्रिय हो गए हैं। आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वही एक गिरोह बकरी चोरी करने के लिए सक्रिय हो गया है। जोकि दिन में और रात में बड़ी ही सक्रियता से पशु चोर गिरोह चार पहिया वाहन से पलक झपकते ही उठा ले जाते हैं। जनपद में एक ताजा मामला आया है जोकि चार पहिया वाहन से घर में घुस कर बंधी बकरियों को चुरा ले जाने का काम करता हैं। ताजा मामला ललौली थाना क्षेत्र का है जहाँ पीड़ित बिनोद निषाद का घर थाना के बगल में बना हुआ है। बने मकान में टीनसेट के नीचे सात बकरियां बंधी हुई थी। आज रात अज्ञात चोरों ने घर से पांच बकरियों को चार पहिया वाहन में लाद लिया। जब बकरियों की आवाज से परिजन जागे तो चोर पांच बकरियां लेकर भाग निकले। फिलहाल पीड़ित ने थाने में तहरीर दिया है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं चोर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। वही डायल 112 की पुलिस 24 घंटा घूमती जरूर है। और थाने का पहरा भी लगा होता है। फिर भी इस घटना की भनक पुलिस को नहीं लगी। और थाने के बगल से अज्ञात चोर चार पहिया वाहन में बकरियां लादकर भाग निकले। इस मामले में ललौली थाना प्रभारी ने कहा कि अज्ञात बकरी चोर गिरोह की पड़ताल की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share