उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 सौंरा के समीप डम्पर ने कार को टक्कर मार दिया। जिससे कार सवार पांच लोग घायल हो गए, सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए बाकियों प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा के भाग बादशाही निवासी स्वर्गीय हनुमान का 60 वर्षीय पुत्र विजय बीती रात अपने परिवार सहित प्रतापगढ़ जनपद से घर लौट रहा था। तभी मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सौंरा के समीप डम्पर ने कार को टक्कर मार दिया। जिससे कार पर सवार विजय और उसकी 55 वर्षीय पत्नी धन्नो उसका 25 वर्षीय पुत्र छोटे और 23 वर्षीय आशीष उसकी 20 वर्षीय पत्नी कोमल सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत विजय को मृत घोषित करते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के साडू चंद्रप्रकाश ने बताया की सभी लोग प्रतापगढ़ जनपद के मनगढ़ दर्शन करने गए थे। वहां से दर्शन कर लौटते समय मलवा थाना क्षेत्र के सौंरा के समीप यह हादसा हो गया। जिसमें हमारे साडू की मौत हो गई है और बाकी लोग घायल हो गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share