G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सलेमपुर गाँव मे नवरात्रि के मौके पर ग्रामीणों ने राम लीला का आयोजन किया हुआ था। बीती रात देवी जागरण में हनुमान का किरदार 50 वर्षीय रामसरुप पुत्र नत्थू निभा रहे थे की उसी समय अचानक तख्त से नीचे गिर गए। जिसके सर में गम्भीर चोट लग जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।



घटना की जानकारी पत्नी अनसुईया व परिवार के सदस्यों को हुई तो सभी का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी अनसुईया देवी विकलांग है। उनके एक लड़की रूपा देवी उम्र 2 वर्ष है मृतक क्षेत्र में फेरी लगाकर कास्मेटिक का समान बेच कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। घटना के बाद लोगो मे हड़कम्प मच गया देवी जी के पंडाल में सन्नाटा पसर गया।

By

Share
Share