उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम 13 अगस्त से 15 अगस्त 2024 के मध्य सम्पूर्ण देश में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में जनपद स्तरीय तिरंगा रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी सी0 इंदुमती व पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने संयुक्त रूप से गांधी मैदान कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। रैली में 50 विद्यार्थी स्काउड ड्रेस में, 100 विद्यार्थी स्कूल ड्रेस में, 50 पीआरडी जवान वर्दी सहित, 50 खिलाड़ियों द्वारा हाथ मे तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष करते हुए रैली में प्रतिभाग किया।

तिरंगा रैली गांधी मैदान कलेक्ट्रेट परिसर से पत्थरकटा चौराहा होते हुए बिन्दकी बस स्टॉप से कार्यालय नगर पालिका फतेहपुर से आबकारी कार्यालय होते हुए जिला शिक्षा एवं प्रक्षिक्षण संस्थान (डायट) में समाप्त हुई। तिरंगा रैली के आगे देश भक्ति के गाने व झंडा गीत की धुन बजाते हुए एन0सी0सी0 कैडेट आगे बढ़ रहे थे साथ ही रैली में एक वैन खादी का तिरंगा झंडा लगाये हुए देश भक्ति के गाने के साथ आगे बढ़ रही थी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद व तहसील मुख्यालयो पर तिरंगा रैली निकाली जा रही है।
8
तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य है कि भावी पीढ़ी व युवाओं, नागरिकों को बताना है कि देश को स्वतंत्रता बड़े बलिदानों व संघर्षो के उपरांत प्राप्त हुई है। देश की अक्षुण्ण बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, के लिए अपने-अपने दायित्वो का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करना है। तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया गया। तिरंगा रैली में आगे-आगे यूथ आइकॉन व इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव सभी नगरवासियों को आज से 15 अगस्त 2024 तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का निवेदन करते हुए चल रहे थे।

हर घर तिरंगा रैली के सफल अयोजन के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका फतेहपुर, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, उपायुक्त स्वत: रोजगार सहित सम्बधितो ने रैली में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए अपनी सकरात्मक भूमिका निभाते हुए तिरंगा रैली को सफल बनाया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा,एसोसीएट डीईओएस, छात्र-छात्राओं सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!