उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के भोनीपुर गांव में घर के अंदर युवक को ज़हरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भोनीपुर गांव निवासी राम प्रकाश का 18 वर्षीय पुत्र महेंद्र प्रताप घर में था। तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताइ तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई, मौत की खबर जब घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया, सभी का रो-रो कर बुरा हाल होता रहा। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!