G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के बांदा जनपद के बॉर्डर पर बाइक सवार अनियंत्रि होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के बिजईपुर गांव निवासी राम प्रताप का 28 वर्षीय पुत्र अभिलाष कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से बांदा जनपद जा रहा था।

जब उसकी बाइक बांदा जनपद के बॉर्डर पर कमासिन के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार अभिलाष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share