G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा पावर ग्रिड के समीप बीती रात बाइक और ई-रिक्से की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा मोहल्ला निवासी राम शरन का 30 वर्षीय पुत्र विजय कुमार बाइक पर अपनी पत्नी और बच्चों को सवार कर हथगांम थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव ससुराल गया था।

वहां से बच्चो को छोड़ कर लौटते समय जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के चौफरवा पावर ग्रिड के समीप पहुंची तभी ई-रिक्शा से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार विजय कुमार घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share