उत्तर प्रदेश फतेहपुर शहर के सदाशिव इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक के बैंक खाते से दो बार क्लोन चेक से दो लाख 43 हजार रुपये उड़ाने वाले शातिर को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी अभी भी फरार है। सदर कोतवाली क्षेत्र के रेल बाजार निवासी राकेश कुमार सिंह के खाते से क्लोन चेक से एक लाख 40 हजार रुपये शातिर ने 10 जून को निकाले थे। इसके पहले भी खाते से एक लाख तीन हजार रुपये निकाले थे। 10 जून को निकाली रकम में 88 हजार शातिर निकाल चुके थे। बाकी रकम बैंक से संपर्क कर राकेश ने होल्ड कराई थी। शातिर अध्यापक को होल्ड हटवाने की धमकी देता रहा। साइबर थाने में अध्यापक ने 12 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के शहर कोतवाली न्यू पंचवटी कॉलोनी निवासी विशाल शर्मा को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल साथी अमित शर्मा फरार है। अमित छह माह पहले हापुड़ जेल से छूटा था। फर्जी तरीके से किसी बैंक कर्मी के सहयोग से चेक गाजियाबाद बैंक से जारी हुआ था। शातिर ने खाते में अपनी ईमेल आईडी लिंक कराई थी। खाते में लेनदेन की जानकारी ईमेल से विशाल को मिलती थी। गाजियाबाद की दो बैंक में चेक लगाकर रुपये अपने खाते में लिए थे। रुपये डेबिट कार्ड से निकालते थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!