पैगम्बर मौहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने पर भड़के मुस्लिम समाज के लोगों ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा जनपद मुरादाबाद नगर पंचायत पाकबड़ा शनिबार का बाजार स्थित जामा मस्जिद जुमे के दिन बाद नमाजे असर जामा मस्जिद कमेटी व एकता अमन अमेटी के पदाधिकारियो ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन थाना प्रभारी सतेन्दर सिंह को सौंपा। जिसमे कहा कि पैगम्बर साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले महाराष्ट्र के जनपद नासिक का रामगिरी महाराज ने पैगम्बर साहब के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसकी हम कड़ी निन्दा करते हैं और गिरफ्तारी की मांग करते हैं, दोषी रामगिरी महाराज के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये, ताकि भविष्य में कोई मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत न कर सके। हमे विश्वास है इस सम्बन्ध में आप के द्वारा उचित कार्यवाई की जाएगी। इस मौके पर शहर इमाम काजी शम्मे आलम, सैयाद नजीर उल कादरी, सैय्यद आलिम उल कादरी, हाजी नासिर हुसैन, सूफी मुजीब मुख्तारी, कारी तसब्बुर हुसैन, कारी दानिश, मुफ्ती सलीम, हाफ़िज मौहम्मद अली, शाहनवाज अंसारी आदि लोग मौजूद रहे। : – पाकबड़ा से शाकिर अंसारी की रिपोर्ट

Total Views: 0

By

Share
Share