उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में मोहन पेड़े वाले के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार रिटायर्ड होमगार्ड घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलवा रेलवे स्टेशन के समीप निवासी गया प्रसाद गुप्ता का 63 वर्षीय पुत्र उमेश चंद गुप्ता जो रिटायर्ड होम गार्ड है।

आज दोपहर में वह साइकिल पर सवार होकर मलवा कस्बे बाजार करने गया था। जब वह मोहन पेड़ा वाले के समीप पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे उमेश चंद्र गुप्ता रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!