उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के रामपुर थरियांव में बीती रात नींद में छत से उतरते समय युवक नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के रामपुर थरियांव गाँव निवासी इंद्रशेन का 34 वर्षीय पुत्र कमल सिंह बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी अचानक बारिश होने लगी वह हड़बड़ाहट में नींद में उठा और छत से नीचे उतरने लगा।

तभी उसका पैर फिसला और वह छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। रात में परिजनों को जानकारी नही हुई रात भर वह वहीं पड़ा रहा। सुबह 6 बजे जानकारी होने पर परिजनों ने घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!