G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर पीछे बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी अरविंद अपनी 28 वर्षीय पत्नी बीनू देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ पशु बाजार के सामने पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी बीनू देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share