उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विकास कार्यो की रु0 50 लाख से अधिक निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी सी.इंदुमती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने शासन की विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं, निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग, चरणबद्ध तरीके से ससमय पूरा कराए। उन्होंने कहा कि जिन विभागो की परियोजनाओं में निर्माण कार्य चल रहा है, का विभागीय अधिकारी समय–समय पर निरीक्षण कर भौतिक रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के निर्माण का कार्य यदि निर्धारित समय से कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है तो संबंधित विभागीय अधिकारी और कार्यदायी संस्था आपस में समन्वय बनाते हुए अपडेटेड दिनांक सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर फीड कराए जिससे कि जिले की रैंकिंग खराब न हो। उन्होंने कहा कि जिन निर्माणाधीन परियोजनाओं में बजट की मांग के लिए उपभोग प्रमाण पत्र भेजा जाय। सीएम–डैश बोर्ड की जो रिपोर्ट फीड किया जाना है ससमय फीड कराया जाय साथ ही यदि त्रुटि हो गई है तो संबंधित अधिकारी अपने मुख्यालय से समन्वय बनाते हुए सही कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र प्रताप,प्रचार्य मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उप निदेशक, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशाषी अभियंता आरईएस,अधीक्षण अभियंता विद्युत, सहित कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!