उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव में बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रहा युवक नींद में उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव निवासी स्व. कृष्ण पाल का 40 वर्षीय पुत्र छोटेलाल बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रहा था।

तभी वह नींद में उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share