G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के घोरौरा गाँव में शनिवार की भोर घर पर सो रही मासूम बच्ची को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे परिजन इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार घोरौरा गांव निवासी राजेंद्र की पांच वर्षीय पुत्री कुल्लू अपने कमरे में सो रही थी। तभी शनिवार की भोर पहर ज़हरीले साँप ने उसे काट लिया। सुबह जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल नज़दीकी सीएचसी ले गए। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जाँच के उपरांत बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share