उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में युवक ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया। जब तक परिजन उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी चौभ के 42 वर्षीय पुत्र लालाराम ने घर में ज़हरीला पदार्थ खा लिया। जब तक परिजनों को जानकारी होती और उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चचेरे भाई ने बताया लगभग 2 वर्षों से भाई बीमार चल रहा था इसके चलते उसने ज़हरीला पदार्थ खा लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share