उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव के समीप खेतों में काम करने गए किसान को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी गोविंद का 40 वर्षीय पुत्र अनिल गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गया था। तभी उसको ज़हरीला सांप ने काट लिया।

सांप काटने की बात उसने घर जाकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share