उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव के समीप खेत में काम कर रही महिला को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी मोहनलाल की 45 वर्षीय पत्नी शांती देवी गांव के समीप अपने खेतों में काम कर रही थी।

तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई। तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!