G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में युवक की घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी शिव रत्न के 26 वर्षीय पुत्र महेश की घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चचेरे भाई अवधेश ने बताया की देर शाम से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। भाभी ने 11:00 बजे फोन कर मौत की जानकारी दिया और मौत की वजह नहीं बताई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share