G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड परिसर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक सभी संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से विकास खंड की अलग-अलग ग्राम सभाओं की अलग-अलग समस्याओं के बारें में ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई । और विकास खंड की ग्राम सभाओं की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के बारे में सभी पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार रखें। भाकियू किसान संगठन की बैठक में निम्न समस्याओं का अवगत करवाते हुए ज्ञापन दिया गया। जिसमें 1- सभी ग्राम सभा में मच्छर की दवा का छिड़काव किया जाना अति आवश्यक है। 2- अलग-अलग ग्राम पंचायत में नाली और रास्तों की सफाई की जाए। 3- विकासखंड की सभी ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवों के उपस्थित रहने का समय और दिन भी निश्चित किया जाए। 4- अलग-अलग ग्राम सभा में सफाई कर्मी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। 5- ग्राम सभा सीतापुर मजरा रामपुर में स्नेहा पुत्री राजेश मौर्य की बैटरी चलित दिव्यांग साइकिल किसी अन्य व्यक्ति को दे दी गई है स्पष्ट जांच कर कर लाभार्थी को साइकिल दिलाने की मांग की गई। बैठक संपन्न होने के बाद भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष उमेश सिंह परमार की उपस्थिति में खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह न आने पर ब्लॉक के अन्य अधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। और यह भी कहा गया कि जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण की मांग की गई। अगर समय रहते समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो भाकियू किसान संगठन द्वारा ब्लॉक मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सिंह परिहार, सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share