उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सोमवार -मंगलवार की मध्य रात बिन्दकी तहसील की नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार जहानाबाद क्षेत्र के पनिहा नाला के पास काफी समय से मिट्टी का अवैध खनन किए जाने की चर्चा चल रही थी। सोमवार–मंगलवार की रात प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए खनन में लगे दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पकड़ लिया।पकड़े गए वाहनों को जहानाबाद थाने में खड़ा कराया गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में करीब 20 दिनों से लगातार खनन होने की चर्चा थी। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में इतने दिनों से खनन चल रहा था। तो पहले इस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि कहीं जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी या संभावित मिलीभगत के कारण ही लंबे समय तक खनन चलता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्यवाई की जा रही है। तथा अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!