G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली डेरा में गुरूवार की सुबह घर से निकले युवक ने जंगल में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांचपड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार देहुली डेरा गांव निवासी हनीफ के 25 वर्षीय पुत्र तौफीक आज सुबह घर से शौचक्रिया के लिए निकला था। और जंगल जाकर नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई नफीस ने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपनी ससुराल अल्लीपुर बहेरा थाना सुल्तानपुर घोष गया था। जहां उसकी पत्नी शाइस्ता, साढ़ू, सास बबली, ससुर मुख्तार व साली ने मिलकर उसे मारापीटा था। यही नहीं उसकी बाइक व मोबाइल भी छीन लिया था। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागा। जिसको कौशांबी जनपद के सैनी थाना के पास से भाई को लेकर आया। आज सुबह शौचक्रिया के बहाने वह घर से निकला था और जंगल जाकर नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। भाई का कहना है कि पत्नी ने अपने परिवार के साथ मिलकर इतना प्रताड़ित किया कि उसने मौत को गले लगा लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share