G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कानपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शहर के एक निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी विनोद की 30 वर्षीय पत्नी रेनू का शहर के वर्मा चौराहा स्थित एचएमएस नर्सिंग होम में प्रसव हुआ था। कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई। जिस पर चिकित्सकों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन पीड़िता को लेकर कानपुर गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर वापस आए और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के देवर प्रमोद कुमार ने एचएमएस नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिसके चलते उसकी भाभी की मौत हो गई। हालांकि बच्चा सुरक्षित है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share