G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर रेलवे क्रासिंग में बुधवार की रात ट्रेन से गिरकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर निवासी छेदीलाल यादव का 28 वर्षीय पुत्र राजेंद्र सिंह यादव बुधवार की रात प्रयागराज से ट्रेन में बैठकर खागा आ रहा था। ट्रेन जब बहरामपुर रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंची तभी वह चलती ट्रेन से गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई पंकज कुमार ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share