G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गौरी गौरा गांव में युवक ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौरी गौरा गांव निवासी अब्दुल हमीद के 35 वर्षीय पुत्र लईक ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं हादसे के बाद से मृतक की पत्नी शब्बो व दो पुत्र और दो पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share